हरदोई, जनवरी 3 -- पिहानी। शुक्रवार की देर शाम को पालिका परिसर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई की एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने व्यापारी एकता पर जोर देते हुए कहा कि एकजुट होकर रहें। जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने बताया कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करता रहा है। व्यापारियों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने व्यापारी कल्याण बोर्ड के बारे में भी चर्चा करते हुए बताया। युवा प्रदेश मंत्री विभु गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। ईओ अमित कुमार सिंह ने भी जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। आईटी सेल के जिलाध्यक्ष भरत पांडेय, नगर कमेटी के संरक्षक विपिन मिश्रा, ब्रजेश गुप्ता, महेश प्रसाद सेठ, मयंक गुप्ता, आदर्श सिंह, विपुल मिश्रा ने भी ...