शामली, मार्च 24 -- शामली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की शामली इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में एकजुटता के साथ-साथ व्यापारिक कानूनों की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। शाहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकेश अग्रवाल ने कहा कि आज व्यापारी लगभग 28 विभागों के दबाव और उत्पीड़न का सामना कर रहा है, जिससे व्यापार करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि बिजली विभाग को पहले अपने सर्वर सिस्टम को दुरुस्त करना चाहिए, उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्...