व्यापारी, पुत्र व भतीजे से मारपीट में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया केस
मुरादाबाद, जून 18 -- बुधवार को रतुपुरा चौराहे पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रईस खान बल्ले और उनके पुत्र तथा भतीजे के साथ मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। नगर के मोहल्ला ताली निवासी शराफत अली खान की तहरीर के अनुसार उनके पुत्र राजा खान और समीर उर्फ मोन्टी खान स्योहारा रोड स्थित ईदगाह के निकट अपनी दुकानों पर बैठे थे। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे रईस उर्फ बल्ले खान पुत्र असीदुल्ला खान, असद खान पुत्र रईस उर्फ बल्ले खान, इंशाल उर्फ मिल्की पुत्र यासीन खान तथा अरमान पुत्र नसीबुल्ला, निवासी मोहल्ला ताली, अपने साथ कुछ अज्ञात लोगों को लेकर राजा खान की दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- भिखारी को टक्कर मारने पर टोका तो दबंगों ने व्यापारी नेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.