इटावा औरैया, जुलाई 14 -- इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में शहर के रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी स्वर्णकार भाईचारा कमेटी के रणवीर सिंह वर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने कहा सरकार की नीतियों से आज व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी दाेनों सुखी एवं समृद्ध हों सरकार बनने पर भ्रष्ट सिस्टम और गुंडागर्दी के स्थान पर कठोर अनुशासन स्थापित किया जाएगा ताकि कोई भी हमारा व्यापारी पीड़ित न हो सके। विशिष्ट अतिथि प्रदीप सोनी ने व्यापारियों से संगठित होकर इस सरकार हटाने और अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। बैठक में व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष सर्वेश जोशी, जैनुल ...