रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- किच्छा, संवाददाता। दुकान बंद कर घर लौट रहे तीन व्यापारियों के साथ छह लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम रामेश्वरपुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र सुरजन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे उनका पुत्र सतपाल सिंह अपने मित्र बलविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कालरा ढाबा पर मौजूद शानू कालरा, आशीष उर्फ काकू और ढाबे पर काम करने वाले चार कारीगरों ने तीनों को जबरन अंदर खींच लिया। आरोप है कि सभी ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सतपाल के दांत टूट गए और वह बेहोश हो गया, जबकि बलविंदर और सुखविंदर के सिर में गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.