सहारनपुर, जनवरी 21 -- नगर पंचायत एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण पर बुलडोजर जमकर गरजा। इस दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा कार्रवाई का जमकर विरोध किया गया। लेकिन नोंकझोंक के बावजूद सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रही। जिसे देख कुछ व्यापारी तथा फडे लगाने वाले स्वयं ही अतिक्रमण हटाने लगे। मंगलवार को तहसीलदार जितेंद्र कुमार तथा अधिशासी अधिकारी कमलापति राजवंशी के नेतृत्व में एसएसआई जितेंद्र तेवतिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके चलते मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं व्यापारियों ने प्रशासन पर व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। कार्यवाही के दौरान व्यापारियों में खलबली मची रही। देवबंद मार्ग पर व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत अपनी जि...