कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। आवास विकास हंसपुरम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग पुलिस ने सामुदायिक केंद्र में बैठक की। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने व्यापारियों को सुरक्षा के लिए जागरुक किया। कहा यदि घर पर कोई नहीं है या कहीं बाहर जा रहे हैं तो नजदीकी थाने या चौकी पर सूचना दे दें। दुकानों के आसपास या कैमरों में कोई भी संदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचना दें। प्रमुख रूप से संरक्षक डॉ. यू एस सिंह, पंकज तोमर, महामंत्री शिव प्रताप, हर्षित गुप्ता ,गजेंद्र सिंह ,अरुण सोनी, संजय गुप्ता, मनु मिश्रा और ओमजी शुक्ला आदि व्यापारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...