शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहम्मद अली मार्केट (मंडी रिक्शा स्टैंड) क्षेत्र में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्र ने किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता, महानगर वरिष्ठ मंत्री रेहान मिर्जा व महानगर मंत्री सरताज ने सहयोग किया। बहादुरगंज इकाई अध्यक्ष कंचन गुप्ता, पचराहा इकाई अध्यक्ष इकबाल खां, मंडी इकाई महामंत्री मुश्ताक अहमद सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...