कानपुर, मई 30 -- कानपुर। घंटाघर चौराहे पर मंदिर हटाने का मुद्दा बार-बार उठने पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसे गंभीरता से लिया। कहा कि बुधवार सुबह 11 बजे व्यापारियों के साथ एडीएम सिटी व अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर जाएं। इसके बाद मंदिर स्थानांतरण पर फैसला होगा। शनिवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में शनिवार को व्यापार बंधु की बैठक में बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों और पिंक टॉयलेट बनवाने की मांग उठी। व्यापारियों ने गोशाला और सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने इन जमीनों की पैमाइश कर बोर्ड लगाने को कहा। विकास नगर मार्केट में पब्लिक टॉयलेट न होने की समस्या बताई गई। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि विकास नगर मार्केट में पिंक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। शास्त्री नगर की गल्ला मंडी मार्केट में पिंक टॉयलेट बनन...