शामली, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फर्रुखाबाद में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र की चौकी बजरिया के चौकी इंचार्ज पर स्थानीय व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धन उगाही करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एवं नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने 28 जनवरी को व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपकर संबंधित चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने 1 फरवरी को शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला।व्यापार मंडल का आरोप है कि शांतिपूर्ण जुलूस के बावजूद अंकुर श्रीवास्तव सहित 15 व्या...