हरिद्वार, सितम्बर 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। कांगड़ा मंदिर व्यापार मंडल हरकी पैड़ी ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत प्रतिज्ञा ली। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहकर हम सभी को प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि हिमालय न केवल भारत की प्राकृतिक संपदा है, बल्कि यह हमारी आस्था और संस्कृति का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनें और प्लास्टिक के उपयोग से बचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...