चंदौली, मई 22 -- चंदौली, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एडीएम न्यायिक रतन वर्मा और एएसपी सदर अनन्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने सुरक्षा के साथ ही विभिन्न समस्याएं उठाई। इस दौरान अधिकारी द्वय ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए समस्याओं का समाधान कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की बातें इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के प्रति गंम्भीरता की बात कहती है, लेकिन शासन एवं प्रशासन में बैठे लोगों की उदासीनता के कारण पीडीडीयू नगर के प्रभावित व्यापारियों को अभी तक मुआवजा और अन्यत्र पुनःस्थापित करने का कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई। इससे व्यापारियों के परिवार के समक्ष ...