अल्मोड़ा, जून 29 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। द्वाराहाट व्यापार मंडल ने नगर में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या को ज्ञापन सौंपा। सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों के समुचित संचालन नहीं होने पर नाराजगी जताई। एक हफ्ते के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था और शौचालयों की समस्या से पूर्व में भी नगर पंचायत को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हो सका है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास सुबह 8 बजे तक सफाई करवाने, सभी सार्वजनिक शौचालयों को दिन भर खुला रखने व नियमित सफाई, नालियों की सफाई प्रत्येक मंगलवार (साप्ताहिक बंदी के दिन) करने व ब्लीचिंग पाउडर और फिनायल के झिड़काव की मांग की। कहा कि एक सप्ताह के...