पीलीभीत, जनवरी 3 -- बीसलपुर। व्यापारियों ने पुराने बरेली मार्ग पर देवहा पुल बनवाने की स्वीकृत दिलाने पर विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक विवेक वर्मा के प्रयास से पुराने बरेली मार्ग पर भौंरूआ देवहा पर 33 करोड़ की लागत से पुल बनाए जाने की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों खासकर व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पुल बनने से 15 किलोमीटर रास्ता बरेली जाने लिए कम हो जाएगा। व्यापारियों ने नव वर्ष पर इस सौगात को लेकर विधायक विवेक वर्मा को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर सार्थक गुप्ता, प्राजंल गुप्ता, अंकित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नीलेश पवार, नीरज गंगवार, हरिराम गंगवार, कमल गंगवार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...