हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- हल्द्वानी। देवभूमि व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राजीव जायसवाल को सांसद अजय भट्ट ने व्यापारी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से व्यापारियों में खुशी की लहर है। बुधवार को व्यापार मंडल के सदस्यों ने जायसवाल का जोरदार स्वागत किया। उन्हें माल्यार्पण और बुके भेंट कर बधाई दी। कार्यक्रम में देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमीत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली, युवा नगर अध्यक्ष पवन बिष्ट, मोईन बाबा, दिनेश सागर, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, अजय राज, महेश आहुजा, अशोक बेलवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...