लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को मलिहाबाद में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने केंद्र सरकार के 'यूजीसी कानून' का विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल इसे वापस लेने की मांग की। अन्यथा देशव्यापी सड़क आंदोलन की चेतावनी दी और सरकार पर आपसी भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान नमन वाजपेई, विष्णु शंकर त्रिपाठी, सत्य यादव, सत्येंद्र यादव, करुणेश सिंह, मुन्ना द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, अंशु सिंह, संतोष द्विवेदी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...