मेरठ, मार्च 3 -- दौराला। नगरपंचायत लावड़ के दौराला मसूरी मार्ग बाजार स्थित हरिराम मार्केट के व्यापारियों ने सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में व्यापारियों ने रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल फौजी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। व्यापारियों ने गले मिलकर होली की बधाई देते हुए अबीर गुलाल लगाया। व्यापारियों ने अपने विचार रखे और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान महेश सैनी, सोनू सैनी,सचिन सैनी, संजय, मुनिश, बॉबी, अमन वर्मा, रूपेश सैनी, देव सैनी, सचिन आदि रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...