व्यापारियों ने भरी हुंकार, भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प
इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की बैठक बीकानेर रेस्टोरेंट में प्रदेश पदाधिकारी राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य रहे। नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने किया। शुरुआत राष्ट्रगान व दिवंगत सर्राफा व्यापारी तरुण जैन को श्रद्धांजलि से हुई। कवि डॉ. कुमार मनोज विशेष अतिथि रहे। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई, भाजपा सरकार की व्यापारिक नीतियों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया गया। भाजपा छोड़ आए मंडल मंत्री गौरव सोनी को जिला सचिव बनाया गया। शरद यादव, देवेंद्र यादव स्वर्णकार, पूरन सिंह, अभिषेक यादव को उपाध्यक्ष, सौरभ वर्मा को संगठन मंत्री/मीडिया प्रभारी, अहान अंसारी को जिला सचिव व प्रिंस यादव को प्रवक्ता बनाया गया। वक्ताओं ने व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.