सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों ने शहर की विभिन्न समस्याएं उठाईं। डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने बिजावर रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर सर्विस रोड को चौड़ा किए जाने, औद्योगिक अस्थान सराय मलुही से बिजवार रेलवे क्रासिंग तक नाला निर्माण कराए जाने, जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने, भारत पेट्रोलियम द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर एलपीजी गैस पहुंचने संबंधित प्लांट की स्थापना के लिए वन विभाग से एनओसी दिलाए जाने तथा इंडियन ऑयल द्वारा बिसवां तहसील में स्थापित होने वाली सीबीसी प्लांट तक एप्रोच रोड के मामले उठाए गए। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमि...