गंगापार, अप्रैल 1 -- परिवहन निगम द्वारा संचालित सिरसा पनासा प्रयागराज बस डिपो के अनियमित संचालन पर कस्बे के व्यापारियों में भारी गुस्सा है। सिरसा के पुराजगन्नाथ निवासी आदर्श प्रताप की अगुवाई में व्यापारी विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव से मिल उन्हें पत्र सौंपते हुए बताया कि करछना विधायक व आपके पत्र को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज सिरसा कस्बे से पनासा, पचदेवरा होते हुए प्रयागराज तक सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। इस बस को प्रयागराज से दूसरे रूट पर भेज दिया जाता है, जिससे बस का समय अब पहले जैसा नहीं रह गया है। बस सेवा अनियमित होने से सिरसा के व्यापारियों सहित अन्य को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के आशीष कुमार, अमित केशरी, रंजीत कुमार, शिवम मिश्र, गौरव, सीताराम, शकुन्तला देवी, महेन्द्र कुमार, सं...