लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को बलरामपुर अस्पताल में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि 500 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए, जिनमें अस्पताल के मरीज और बाहर मौजूद असहाय लोग शामिल थे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी मानव सेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मीना भारती, गीता गुप्ता, प्राची पांडे, पारुल मोहन त्रिपाठी, प्रवीण मणि त्रिपाठी, मीना भारती, मोनिका शाह, मधु पाठक, मंजुलिका अस्थाना, इंदु शर्मा, नितिन सचान, अभिषेक पाल, निर्भय सिंह, निधि बाजपेई, मनु शिखा सिंह पटेल, मीनाक्षी रामावर्मा, रेखा साहू, प्रीति गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, अंजुला श्रीवास्तव, नमन बाजपेई, शशि श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे। ------- ...