व्यापारियों ने फायर एनओसी और नोटिस का विरोध किया, सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन
लखनऊ, अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने अग्निशमन विभाग और एलडीए द्वारा आवासीय व व्यावसायिक भवनों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य करने का विरोध किया है। संगठन के नगर चेयरमैन सुमेर अग्रवाल ने रविवार को हजरतगंज स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसी एक अप्रिय घटना का बहाना बनाकर पूरे व्यापारी समाज को निशाना बनाना और उन पर ऐसे कड़े नियम थोपना बिल्कुल न्यायसंगत नहीं है, जिनका व्यावहारिक पालन असंभव हो। नगर अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापारियों को डेढ़ लाख लीटर का अंडरग्राउंड वाटर टैंक, दो इलेक्ट्रिक व एक डीजल पंप, दो जॉकी पंप और 1.50 मीटर चौड़ी दो सीढ़ियां बनाने जैसी शर्तों के नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दशकों पुराने भवनों में ऐसे बदलाव और निर्माण करना व्यावहारिक रूप से ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.