गोरखपुर, जून 30 -- पीपीगंज/अकटहवा हिटी। अवैध चबूतरा हटाने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को शिकायतकर्ता अमरनाथ मद्देशिया के नेतृत्व में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन वर्मा के साथ दर्जनों व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर पंचायत के पुराने कार्यालय स्थित सरकारी भूमि पर बने कथित अवैध चबूतरे एवं झोपड़पट्टी को हटाने के संबंध में आईजीआरएस एवं अन्य शिकायतों पर बार-बार तथ्यों के विपरीत रिपोर्ट लगाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि हाल ही में दी गई रिपोर्ट में चबूतरे को 60 वर्ष पुराना बताकर उसे ...