आगरा, अप्रैल 13 -- सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण को अपनी समस्याएं गिनाईं। व्यापारियों ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारियों को सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। व्यापारियों ने मांग की कि व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के साथ निर्गत किए जाए, व्यापारियों की समस्याओं के लिए प्रति माह बैठकें हों, समाधान दिवस की तर्ज पर व्यापारी समाधान दिवस भी कराए जाएं। इस दौरान व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण को शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला महामंत्री दीपक गुप्ता, जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड़, जिला प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल मूना, जिला कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.