गोरखपुर, जून 17 -- ​गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, चोरी व लूट जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने और शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से बुधवार कोतवाली और राजघाट थाने की पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। किराना कमेटी परिसर में हुई ​बैठक में व्यापारी वर्ग और पुलिस प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने, सीसीटीवी कैमरों का दायरा बढ़ाने पर चर्चा की। व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस पिकेट सक्रिय करने की मांग उठी। वहीं, राजघाट इंस्पेक्टर गौरव वर्मा ने भी व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए बाजारों और दुकानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में ​मुख्य व्यापारिक मार्गों और संवेदनशील चौराहों पर पुलिस पिके...