प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। राजापुर व्यापार मंडल की ओर शुक्रवार को नेवादा से नवनियुक्त नामित पार्षद प्रवीण भारतीया और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का फूल मालाओं से अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एक जमीनी पार्टी कार्यकर्ता को पार्षद के रूप में नामित किया गया है, जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, ऐसा विश्वास है। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...