व्यापारियों ने नवागत सीओ को बताईं समस्याएं
रामपुर, जून 24 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल स्वार के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर व तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी स्वार सोनम सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापारियों ने विशेष रूप से स्वार के रामपुर-बाजपुर मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि आए दिन जाम लगने से आमजन, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा स्वार क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक पहल से फारबिसगंज शहरवासियों को जाम से मिलेगी मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.