मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने शनिवार को ईदगाह से नमाज अदाकर आ रहे नमाजियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने सौंफ, मिश्री, इलायची आदि खिलाकर स्वागत भी किया। पदाधिकारियों ने नमाजियों के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देकर भाईचारे का संदेश दिया। यहां अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जौनी, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता, सुप्रीत खन्ना, गौरव अग्रवाल, आदेश गुप्ता, सरदार गुरविंदर सिंह, नसीमुद्दीन, नीरज अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...