व्यापारियों ने जन समस्याओं को उठाया
मेरठ, मई 12 -- फलावदा कस्बे की जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन फलावदा ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कस्बे में व्याप्त पेयजल संकट, गंदगी, आवारा पशुओं के आतंक एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। भाजपा के नामित सभासद अश्वनी कुमार बिश्नोई, अध्यक्ष विपिन कुमार (बब्बू), कोषाध्यक्ष पं. अजय कुमार शर्मा एवं महामंत्री विनीत रस्तौगी (गुड्डू), कृष्णगोपाल, विपिन रस्तोगी, कुवरपाल, रवि, विपिन कुमार, अजय शर्मा, मनोज कुमार, योगेश कुमार, अमित कुमार आदि रहे। अधिशासी अधिकारी सचिन पवार ने पैठ बाजार एवं सिंडीकेट बैंक के पास स्थलों का निरीक्षण भी किया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.