व्यापारियों ने चारबाग में जनसंपर्क अभियान किया
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को चारबाग में जनसंपर्क अभियान चलाया। संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ तीन सितम्बर बीबीएयू कैंपस में मनाया जाएगा। इसमें देश के 12 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन से जुड़ने की अपील की। इस दौरान महानगर के महामंत्री अनुज गौतम, चारबाग के अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, कवलजीत सिंह, किशोर कुमार शर्मा, सूरज कश्यप, मुकेश श्रीवास्तव, कृष कश्यप, आकाश श्रीवास्तव, गुरचरण सिंह, अभय सिंह, सरवन भारती सहित कई व्यापारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.