शामली, फरवरी 28 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापारियों ने चंदन तिलक लगाकर और फूलों से होली खेलते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। सभी लोग पुराने मतभेद भुलाकर नई उमंग और सद्भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने व्यापारियों से 1 से 4 मई तक नई दिल्ली में आयोजित 'भारतीय व्यापार महोत्सव 2026' में स्टॉल लगाकर भाग लेने का आह्वान किया। बताया कि यह विश्व स्तरीय प्रदर्शनी होगी, जिसमें देशभर के हजारों व्यापारी, संगठन और प्रदर्शक भाग लेंगे।बैठक में सुभाष चंद्र धीमान, बृजभूषण संगल, नरेंद्र अग्रवाल, सूर्यवीर सिंह, राजेश सिंघल, राजेश जैन, रवि संगल, प्रदीप संगल, अमित गर्ग आ...