गाज़ियाबाद, मई 27 -- गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गृहकर बढ़ोतरी का विरोध जताया है। व्यापारियों ने मंगलवार को महापौर को ज्ञापन देकर गृहकर की बढ़ी दर वापस लेने की मांग उठाई। व्यापारियों ने महापौर को बताया कि कई गुना गृहकर बढ़ने से करदाताओं पर आर्थिक बोझ डाल दिया गया। व्यापारी बड़ी संख्या में महापौर सुनीता दयाल के आवास पहुंचे। उन्होंने महापौर को बताया कि निगम गृहकर में बढ़ोतरी करके बिल जारी कर रहा है। आर्थिक बोझ बढ़ने से करदाता परेशान हैं। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार बंसल ने कहा कि निगम का गठन शहर को बेहतर सुविधा देने के लिए किया गया था, लेकिन निगम अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है। उन्होंने बताया कि दो से पांच गुना गृहकर बढ़ाया है। कई क्षेत्र में व्यवसायिक कर 10 गुना तक बढ़ा दिया गया। निगम अधिनियम की धारा में स्पष्ट लिखा है कि दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.