बलिया, दिसम्बर 15 -- रसड़ा। स्थानीय व्यापार कल्याण समिति की बैठक रविवार की देर शाम को कृष्ण कुमार गुप्त के आवास पर हुई। इसमें चालू वर्ष 2025 में समिति के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी। इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किया गया। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद युनूस ने कहा कि समिति की ओर से व्यापारियों के हित में जो भी कार्य किये गये हैं वह संतोषप्रद है। अगली बैठक में वर्ष 2026 के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। महामंत्री विनोद शर्मा ने इस माह के अंत में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने का प्रस्ताव रखा। संरक्षक सुरेश चंद ने रेल प्रशासन द्वारा मऊ-रसड़ा रेल खंड की उपेक्षा पर बजट से पहले सांसद राजीव राय से मिलकर रेल संचालन और यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए बात करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर आशुतोष सोनी, शौकत अली, दीनदयाल शर्मा, अखिलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.