हरदोई, मई 18 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक युवा जिला उपाध्यक्ष विवेक तिवारी के प्रतिष्ठान पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने की। इसमें युवा मोर्चा का गठन, हर माह बैठक करने, अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, युवा प्रदेश मंत्री विभू गुप्ता, राजन द्विवेदी, अशोक उपाध्याय, अनिल गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...