गौरीगंज, अप्रैल 7 -- अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अमेठी की मासिक बैठक में नगर पंचायत में पिंक शौचालय बनवाने सहित कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। मंगलवार को जिला कार्यालय देवीपाटन में आयोजित बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कल्पना सिंह को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रुचि पाण्डेय ने अमेठी नगर में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाजार आने वाली महिलाओं को इस कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी व्यापारियों ने नाराजगी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...