सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सहारनपुर के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का 50 से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित संसद भवन के लोकसभा परिसर के भ्रमण के लिए पहुंचा। सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद एवं एमएलसी शाहनवाज खान ने लोकसभा परिसर में प्रतिनिधिमंडल की अगवानी की। भ्रमण के दौरान व्यापारियों, उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों को देश की संसदीय व्यवस्था, नीति-निर्माण प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय विकास में संसद की भूमिका को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला। प्रतिनिधिमंडल में महानगर महामंत्री इंजी. अजय शर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष अंकित जैन, कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, उपाध्यक्ष प्रवीण गाबा, सुरेंद्र क्वात्रा, विजय कुमार तनेजा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...