संभल, फरवरी 6 -- व्यापारियों ने शुक्रवार को राज्यमंत्री गुलाब देवी का सम्मान व स्वागत किया। व्यापारियों ने कहा कि मंत्री ने जीएसटी अधिकारियों से वार्ता करके समस्याओं का समाधान कराया है। जीएसटी छापेमारी को लेकर व्यापारियों ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंत्री ने व्यापार मंडल और जीएसटी अधिकारियों के बीच संवाद कराया। तय किया गया कि भविष्य में जब भी किसी दुकान पर छापा पड़ेगा, तब संबंधित दुकानदार के परिवार के दो सदस्य चेकिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी मौके पर रहेंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जीएसटी अधिकारी किसी भी व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे और नियमों के तहत ही कार्रवाई करेंगे। राज्य मंत्री के हस्तक्षेप से बने समाधान पर व्यापारियों ने संतोष जताय...