वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिला व्यापार बंधु की बैठक बुधवार को चेतगंज स्थित राज्य कर विभाग में बुलाई गई थी। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद की अध्यक्षता में बैठक होनी थी। कुछ देर इंतजार के बाद व्यापारियों को जानकारी दी गई कि वह बैठक में नहीं पहुंच सकेंगे। उनके स्थान पर अन्य अधिकारी आएंगे। लेकिन थोड़ी देर में ही घोषणा की गई कि राज्य कर विभाग के अधिकारी ही बैठक लेंगे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बंद रखीं दुकानेंव्यापारियों का विरोध इस पर व्यापारियों ने बैठक को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया और बहिष्कार कर दिया। खाद्य सुरक्षा, बाट-माप, यातायात, नगर निगम, बिजली विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी व्यापार मंडल, लहुराबीर व्यवस...