औरैया, मई 21 -- औरैया, संवाददाता। दिबियापुर के सर्राफा कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का सम्मान किया। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी और व्यापारी ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्र को प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी से व्यापारियों में संतोष का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान व्यापारी नेता राजा भैया, अजय गुप्ता, शक्ति गुप्ता, सौरभ दुबे, रामकुमार विश्नोई, अमर विश्नोई और रितेश गुप्ता समेत अन्य व्याप...