सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- सहारनपुर। संपूर्ण उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महानगर सहारनपुर के व्यापारियों ने शुक्रवार को यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। अंसारी रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। व्यापारियों ने यूपीआई से ऑनलाइन भुगतान नहीं लेने और इसका बहिष्कार करने की शपथ ली। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने सरकार से यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान इंजी. अजय शर्मा, साहिल गाबा, अंकित जैन, संजय मोहन गुप्ता, प्रशांत गोयल, गौरव अग्रवाल, आलोक मित्तल, पवन गुप्ता आदि रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: व्यापारियों ने मानव शृंखला बना यूपीआई शुल्क का किया विरोध यह भी पढ़ें- Sahibg...