वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश व्यापार विकास महासभा एवं श्रीराम मशीनरी मार्केट कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को एसीपी (साइबर सेल) विदुष सक्सेना, सिगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। मलदहिया स्थित एक होटल में शेयर मार्केट के नाम पर ऑनलाइन ठगी में पुलिस द्वारा पीड़ित को राशि वापस दिलाने पर व्यापारश्री सम्मान दिया गया। इसके अलावा भरत साहू, सुमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान अशोक अग्रवाल, घनश्याम मिश्रा, जय शंकर शर्मा, वेद अग्रवाल, राकेश गुप्ता, राजेंद्र, दिलीप अग्रहरि, अनिल अग्रवाल, शशिकांत गर्ग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...