लखनऊ, अगस्त 21 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष संदीप बंसल ने भू-उपयोग परिवर्तन से लेकर परिवर्तन शुल्क समयावधि ब्याज न लिया जाना सहित अन्य समस्याओं को रखा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, नीरज वर्मा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...