मेरठ, जनवरी 31 -- मेरठ विकास भवन में शुक्रवार को हुई उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। शहर की सड़कों में खतरनाक गड्ढे और उनको भरे जाने की मांग बैठक में प्रमुखता से रखी गईं। एडीएम सिटी बृजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों ने शहर से जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने शास्त्रीनगर सेक्टर-5 के तिकोना पार्क में हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग रखी। वहीं, यूपी उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अकरम गाज़ी ने वार्ड-72 स्थित मुरारी लाल की बगिया में 50 फीट लंबी सड़क निर्माण करने, आरटीओ ऑफिस रोड पर सड़क में हुए खतरनाक गड्ढों के भरे जाने की मांग की गई। हापुड़ अड्डे के पास गढ़ रोड में हुए गहरे गड्ढों की मरम्मत किए जाने मांग की गई। व्यापारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.