गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल ने ऑनलाइन व्यापारी (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित विस्तार के विरोध में बुधवार को सांसद अतुल गर्ग को ज्ञापन सौंपा। इनका आरोप है कि ई-कॉमर्स के कारण छोटे व फुटकर व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित और असंतुलित विस्तार से छोटे, मध्यम और फुटकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सख्त नियम बनाए जाए। ताकि इन व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो। बताया कि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के निर्देश के आह्वान पर संगठन ने ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान विशाल गोस्वामी, राकेश गोसाई, अरुण श्रीवास्तव, महेश सिंह, पवन त्रिपाठी, श्य...