शामली, अप्रैल 30 -- शामली। शहर के व्यापारियों ने आईपीएस अजय पाल शर्मा के समर्थन में कोतवाली पहुंचकर बंगाल की टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सांसद पर आईपीएस अजयपाल शर्मा की अश्लील वीडियों वायरल करने का आरोप लगाया गया है।बुधवार को शहर के मोहल्ला ब्रहमण शिव मंदिर निवासी दीपक बंसल ने शहर के व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। उन्होने कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा को तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा उत्तर प्रदेश के आईपीएस अजयपाल शर्मा के खिलाफ कथित अश्लील वीडियों डाली गई है। यह भी पढ़ें- सांसद के खिलाफ लिखो मुकदमा,आईपीएस अफसर का किया चरित्र हनन वर्ष 2016 में इसी वीडियो को जांच कर सरकार ने अजयपाल शर्मा को क्लीन चिट दी थी कि यह वीडियो किस...