लखनऊ, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की गणेशगंज-नाका इकाई ने रविवार को नाका हिंडोला स्थित एक होटल में 'होली एवं ईद मिलन समारोह' मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों को प्रतिष्ठित 'लखनऊ गौरव सम्मान' से नवाजा।नाका इकाई के अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी, महामंत्री यश सिंह, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, संरक्षक प्रदीप गुलाटी, साहिल सिद्दीकी, गीता प्रजापति, सचिन अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अंबे साहू सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि होली और ईद जैसे त्योहार एकता का संदेश देते हैं। समाज में भाईचारा बढ़ने से ही सभी वर्गों की तरक्की संभव है। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह और मनोज अग्...