रायबरेली, जून 4 -- लालगंज संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज के तत्वावधान में गुरुवार को नगर के एक होटल में जीएसटी विभाग रायबरेली द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित विभिन्न नियमों, प्रक्रियाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर शिखा गुप्ता और विवेक कुमार ने व्यापारियों से अपील की कि वे विभाग में अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। इससे विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश, पोर्टल से संबंधित सूचनाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे उनके मोबाइल और ई-मेल पर उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- जीएसटी पंजीयन लेकर नियमों का पालन करने वालों को सहूलियत उद्योग...