बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। नगर के रामा एन्क्लेव स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला कार्यालय पर आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान व्यापारियों को पुलिस, डायल 112, जीआरपी और अन्य विभागों ने विभिन्न जानकारी दी गई। डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक रण सिंह ने बताया कि डायल 112 को अक्सर लोग दुख में याद करते हैं। पहली बार किसी ने - जागरूक और सम्मान के लिए याद किया है। कोई भी आपात स्थिति बने तो सभी निसंकोच डायल 112 की मदद ले सकता है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने रेलवे सुरक्षा की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने कहा कि व्यापारी भाइयों और आम जनमानस को किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर तुरंत सूचना दर्ज करानी चाहिए जिससे कि किसी भी अवांछित घटना का सावधानीपूर्वक निस्तारण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.