बरेली, सितम्बर 23 -- समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, कारोबार की स्थिति और सरकार की नीतियों को लेकर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मुख्य अतिथि व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार को व्यापारियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां व्यापारियों को कंगाल बनाने की हैं। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि व्यापारियों का अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि व्यापारियों से किए गए वादों के अनुरूप उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पूर्व सांसद प्...