शामली, अप्रैल 22 -- शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश सरकार से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए, व्यापारियों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया है। प्रेस विज्ञपत्ति जारी कर उन्होंने प्रदेश सरकार व्यापारियों की आवाज को अनसुना कर रही है और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने 60 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यापारियों को 3000 प्रति माह की पेंशन, व्यापारी के स्टॉक का सरकारी बीमा, दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए आदि मांगे पूरी करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- व्यापारी हितों के लिए जारी रहेगा आंदोलन: सुभाष मोंगा साथ ही कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो संगठन विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्या...